किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा कैसे जोड़े 2021 2022

 यदि आप पंजीयन करते समय कोई खसरा  जोड़ना भूल गए है तो हम आपको बताने जा रहे है की किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा कैसे जोड़े 2021 2022।। 


इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए एमपी किसान एप  शुरू किया गया है, इस से किसान अपनी भूमि /खेत की जानकारी, खसरा, खतौरी एवं नक्शे की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बोई गई फसलों की स्वघोषणा, शासन द्वारा समय-समय पर जारी सलाह आदि तथा आधार नंबर द्वारा खाता नंबर भी लिंक कर सकते हैं।

Government  द्वारा किसानों को शक्त बनाते हुए डाटा एन्ट्री आपरेटर पर निर्भरता तथा पंजीयन केन्द्रों के कार्य कम करने के लिये इस वर्ष में पंजीयन के तकनीकी साधनों को विस्तारित किया गया है, जिसके तहत एमपी किसान एप, ई-उपार्जन मोबाईल एप,पर किसान पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है 

यदि किसान को विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नम्बर, बैंक खाता, मोबाईल नंबर में किसी प्रकार के परिवर्तन, संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज प्रमाण स्वरूप पंजीयन केन्द्र पर लाने होंगे, जिनको देखकर पंजीयन में दर्ज डाटा सत्यापित किया जा सके।

किसान पंजीयन में बैंक खाता में संशोधन एवं नवीन खातों की प्रविष्टि की कार्यवाही OTP आधारित e-authentication प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा। इस वर्ष किसान से उपज के विक्रय की संभावित मात्रा एवं विक्रय की 3 तिथि प्राप्त की जायेगी, जिसे पंजीयन के समय दर्ज किया जायेगा।

किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा कैसे जोड़े 2021 2022 ?

  1. सर्वप्रथम आपको ई उपार्जन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  2. इस होम पेज पर आपको खरीफ 2020 -21 का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  3. इस पेज पर आपको खरीफ़ उपार्जन वर्ष 2020-21 हेतु किसान पंजीयन आवेदन का लिंक दिखाई देगा। आपको लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे का विकल्प दिखाई देगा।
  4. आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा। इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे किसान की व्यक्तिगत जानकारी ,मोबाइल नंबर ,किसान का नाम ,समग्र सदस्य आईडी , किसान की बैंक सम्बन्धी जानकारी आदि भरनी होगी।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा जुड़ जायेगा।
यदि कोई समस्या आये तो कमेंट करे ...
Previous
Next Post »